Translate

Saturday, September 3, 2016

मोटापा और दुबलापन - 1

।।जय माता दी।।
आज युवाओ को सबसे ज्यादा परेशान करने वाली शारीरिक और मानसिक परेशानी है मोटापा और दुबलापन,  और इस परेशानी का हल ढूंढते ढूंढते बहुत ज्यादा शरीर और पैसे ख़राब कर लेते है, महंगी महंगी और खतरनाक दवाइयो और पाउडर का सेवन करते है जिसकी वजह से बहुत सी दूसरी बीमारिया शरीर में पनप जाती है जो भविष्य में बहुत ज्यादा परेशान करने वाली होती है तो सबसे पहले जरुरत है उन दवाइयो और पाउडर  से बचने की जिसकी वजह से शरीर खोखला हो जाता है।
सबसे पहले मोटापा और दुबलापन के कारण को समझना जरुरी है, और उसके विज्ञान को जानना जरुरी है, मोटापा और दुबलापन का कारण है कैलोरी और ये कैलोरी शरीर को चलाने के लिए बहुत जरुरी है, कैलोरी एक कोष की तरह काम करती है, Balance Sheet की तरह काम करती है अगर Net Profit है तो Capital में जुड़ जायेगा और अगर Net Loss है तो Cepital में से घट जायेगा तो बस इसी विज्ञानं को समझना जरुरी है।
24 घंटे में कम से कम 1600 कैलोरी चाहिए शरीर को चलाने के लिए अगर आपकी और भी कोई Activity नहीं है । (जैसे - Walking, Running, Cycling, Sports, और योग)
अगर आप 1600 कैलोरी से ज्यादा खाना खाते है तो वो आपको धीरे धीरे मोटापा देगा।
अगर आप 1600 कैलोरी से कम खाना खाते है तो धीरे धीरे आपका वजन कम होगा और आपको कमजोरी रह सकती है।
और अगर आज हम शहरों की दिनचर्या या खान पान देखे तो वो मोटापे की तरफ ले जाता है और मोटापा आपको बीमारियो की तरफ ले जाता है।
कोई अगर मोटा है तो उसे कम कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए और सबसे कम कैलोरी वाला खाना है सलाद, फल, शब्जिया, अंकुरित अनाज इत्यादि (केले, आम, चीकू, आलू, शकरकंद को छोड़ कर), इनकी आप खुराक बढ़ाएंगे तो आपका वजन धीरे धीरे कम होने लगेगा।
कोई अगर दुबला है तो उसे ज्यादा कैलोरी वाला खाना खाना चाहिए सबसे ज्यादा कैलोरी वाला खाना है सूखे मेवे, मूंगफली, मिठाई, दूध, दही, घी, मक्खन इत्यादि, इनकी आप खुराक बढ़ाएंगे तो धीरे धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।
अगले ब्लॉग में खाने की कैलोरी से जुडी हुयी जानकारी दूंगा किस खाने में कितनी कैलोरी आदि आदि।
।।जय माता दी।।

No comments:

Post a Comment